बागेश्वर ब्रेकिंग : कपकोट में पांच किलो से ज्यादा चरस के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस का नशे पर अब तक का सबसे बड़ा वार

0

बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने बागेश्वर जिले में अब तक की सबसे बड़ी चरस की खेप बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह व्यक्ति पूरे गांव के लोगों द्वारा बनाई गई चरस को खरीद कर अपने आकाओं को देने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से पांच किलो 196 ग्राम चरस बरामद की गई है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख 20 ​हजार रुपये आंकी जा रही है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1


अब से कुछ देर पहले बागेश्वर के एसपी मणिकांत मिश्रा ने बाकायदा प्रेस कान्फ्रेंस बुलाकर इस मामले की जानकारी मीडिया को दी। मिश्रा ने बताया कि कपकोट पुलिस ने कल रीठा बगड़ से 100 मी​टर आगे हरसिंग्याबगड़ की ओर को एक थैले के साथ जाते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका। जब वह पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका तो पुलिस ने उसके झोले की तलाशी ली तो यह देख पुलिस की आखें फटी रह गई कि उसके झोले में चरस भरी पड़ी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उसपर केस दर्ज कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कुंवर सिंह दानू बताया गया है। वह कपकोट के गोगिना गांव का रहने वाला है।


सफलता हासिल करने वाली टीम में कपकोट थाने की एसआई सुष्मिता, व जवान भगत राम, गजेंद्र प्रसाद व होमगार्ड का जवान भीम राम शामिल थे।

ब्रेकिंग न्यूज : हो गया विचार विमर्श, स्कूल खोले जाने को लेकर आज अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा शिक्षा विभाग, फिर जारी होगी एसओपी

ADVERTISEMENTS