सीएनई न्यूज रिपोर्टर, अल्मोड़ा कोरोना ने अल्मोड़ा जनपद में एक बार फिर वापसी की है। जहां विगत कई दिनों से रिकार्ड 10—12 से अधिक नही जा रहा था, वहीं आज कुल 37 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। देहरादून से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में जहां 49 पॉजिटिव केस बताये गये हैं, वहीं लोेकल स्तर पर यह संख्या 37 बताई जा रही है। आपको बता दें कि आज 32 केस ताड़ीखेत ब्लॉक से हैं, जिनमें 22 एसएसबी गनियाद्योली के जवान हैं। 04 संक्रमित भैसियाछाना से हैं तथा एक अल्मोड़ा लोकल का है, जो कि कारखाना बाजार से है। इसी के साथ जनपद में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1745 पहुंच चुका है। जिनमें से 107 एक्टिव केस बताये जा रहे हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।