अल्मोड़ा : फिर बढ़ा Corona का ग्राफ, एसएसबी के 22 जवानों सहित कुल 37 Corona positive

0

सीएनई न्यूज रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना ने अल्मोड़ा जनपद में एक बार फिर वापसी की है। जहां विगत कई दिनों से रिकार्ड 10—12 से अधिक नही जा रहा था, वहीं आज कुल 37 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। देहरादून से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में जहां 49 पॉजिटिव केस बताये गये हैं, वहीं लोेकल स्तर पर यह संख्या 37 ​बताई जा रही है। आपको बता दें कि आज 32 केस ताड़ीखेत ब्लॉक से हैं, जिनमें 22 एसएसबी गनियाद्योली के जवान हैं। 04 संक्रमित भैसियाछाना से हैं तथा एक अल्मोड़ा लोकल का है, जो कि कारखाना बाजार से है। इसी के साथ जनपद में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1745 पहुंच चुका है। जिनमें से 107 एक्टिव केस बताये जा रहे हैं।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS