HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : एक मरीज, दो टेस्ट, एक में पाजिटिव दूसरे में...

बागेश्वर न्यूज : एक मरीज, दो टेस्ट, एक में पाजिटिव दूसरे में निगेटिव

बागेश्वर। सरकारी व निजी लैबों में कोरोना की रिपोर्ट अलग— अलग आने पर सरकार कार्रवाई कर रही है। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पहले एक मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव बताकर उसे आइसोलेट कर दिया अगले दिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। नाम न छापने की शर्त में एक कोरोना पाजिटिव के रूप में आइसोलेट किए एक सरकारी कर्मचारी ने बताया कि उसे गुरूवार को जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान कोरोना टेस्ट की सलाह दी, जिस पर उसने बिलौना में रेपिड टेस्ट किया तो रिपोर्ट पाजिटिव आई जिस पर उसने ट्रूनेट टेस्ट भी कराया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं

रेपिड में पाजिटिव आने के कारण उसे तुरंत एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया। शुक्रवार को जब टूनेट टैस्ट की रिपोर्ट आई तो उसे निगेटिव दिखाया गया है। जिससे अब वह भी असमंजस में है। इस तरह के मामले पूर्व में भी चर्चा में आ चुके हैं। जिससे लोगों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट से विश्वास हट रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments