ब्रेकिंग न्यूज : बागेश्वर निवासी सिडकुल कर्मी ने किराये के कमरे में ही लगाया फांसी का फंदा, मौत

0
सांकेतिक फोटो

रुद्रपुर। बागेश्वर निवासी एक सिडकुल कर्मी ने अपने किराये के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह परिवार समेत कुछ समय से यही रह रहा था। पुलिस को उसके शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त उमेश के रूप में हुई है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मिली जानकारी के अनुसार गरूड़ तहसील के डाक गांव का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी राधा देवी व तीन बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप थाने के मुखर्जीनगर क्षेत्र में रहता था। वह सिडकुल में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहल उन्होंने कमरा शिफ्ट किया था, अभी पूरा सामान शिफ्ट नहीं हुआ था इसलिए उमेश अकेले पुराने कमरे में ही रह रहा था।

कल शाम को भी वह कमरे पर ही था लेकिन शाम सात बजे जब उसका बड़ा बेटा कमरे पर पहुंचा तो उसने देखा कि पिता का शव कमरे में गमछे से बने फंदे से झूल रहा था। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक ने कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

ADVERTISEMENTS