HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : लक्ष्मण खाती को सोशल मीडिया व आईटी प्रबंधन सह...

लालकुआं न्यूज : लक्ष्मण खाती को सोशल मीडिया व आईटी प्रबंधन सह प्रमुख बनाए जाने पर भाजपाइयों ने जताई प्रसन्नता

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

लालकुआं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी के सोशल मीडिया व आईटी प्रबन्धन विभाग का गठन किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भगत ने शेखर वर्मा को सोशल मीडिया व आईटी प्रबन्धन विभाग का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया है। पारितोष बंगवाल व लक्ष्मण खाती को प्रदेश सह प्रमुख बनाया गया है। आशीष झा को हरिद्वार, प्रभात कुमार को टिहरी, कुलदीप कठैत को पौड़ी (गढ़वाल), लव सहगल नैनीताल व नंदन सिंह वैसला को अल्मोड़ा लोकसभा का सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है।
इसके अलावा हरिद्वार निवासी सुनील कुमार सैनी पार्टी का सह मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। खाती ने जिला संगठन और प्रदेश संगठन का आभार जताते हुए कहा कि बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक सफर तय करना भाजपा में ही संभव है। जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी उसकी कार्य कुशलता को पहचानते हुए उसे पूरा मान सम्मान दिया जाता है। वर्तमान समय में लक्ष्मण खाती लोकसभा नेता उधम सिंह नगर क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के सांसद प्रतिनिधि भी हैं।
पूर्व में राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे लक्ष्मण खाती ने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य से शुरू किया था। वे अध्यक्ष से लेकर युवा मोर्चा के विभिन्न पदों में रहे। भारतीय जनता पार्टी के विगत डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया जिले के दायित्व को संभाला। सोशल मीडिया उनके द्वारा कार्यकुशलता और तत्परता को देखकर प्रदेश संगठन ने उनको सोशल मीडिया मे अहम जिम्मेदारी उत्तराखंड प्रदेश का सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया।
उन्हें सोशल मीडिया व आईटी विभाग का सह प्रमुख बनाए जाने पर लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित दर्जनों भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments