बागेश्वर न्यूज : कोरोना का खतरा देख, ब्लॉक कार्यलय में लॉकडाउन सा नजारा

0

बागेश्वर। कोरोना के दो पॉजिटिव मामले मिलने से खण्ड विकास अधिकारी कार्यलय बागेश्वर में सन्नाटा पसर गया है। यहां पर एक पुरुष कर्मचारी विगत 5 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकला था। तब से पूरे कार्यलय का कामकाज ठप पड़ा है और बहुत जरूरी कामकाज ही अभी किये जा रहे है। अभी बीते दो दिन पहले फिर एक महिला कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से फिर स्थिति गंभीर हो गई है। आज पूरे दिन बागेश्वर ब्लॉक में कुछ कर्मचारी तो मौजूद थे,


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

लेकिन काम से आने वाले लोग नदारद नजर आये। वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार एहतियातन सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। बस अब रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं बीडीओ बागेश्वर आलोक भंडारी ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय खुला हुआ है। दोनों कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को आईसोलेट किया जा चुका है। कार्यलय में सभी जरूरी काम किये जा रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा करने में मनाही है। ब्लॉक कार्यालय बागेश्वर से सभी रिपोर्ट नेगेटिव आयी तो स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS