HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : आंगनबाड़ी केंद्र माजरा में मनाया पोषण सप्ताह व महिला...

नालागढ़ न्यूज : आंगनबाड़ी केंद्र माजरा में मनाया पोषण सप्ताह व महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

नालागढ़। नेहरू युवा केन्द्र सोलन के जिला युवा समन्वयक के दिशा निर्देशनुसार पंचायत माजरा व आंगनबाड़ी केन्द्र माजरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक अजैब सिंह द्वारा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखविंदर कौर, भिन्दर कौर, कमलजीत कौर बसोट व कुलजीत कौर रामपुर द्वारा “पोषण माह कार्यक्रम” का आयोजन किया गया साथ में महिला सशक्तिकरण भी मनाया गया। जिसमें आंगनवाड़ी सुपरवाइसर तारावती भी शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में तारावती ने गांव की महिलाओं व बच्चों को पोषण का महत्व बताया। तारावती ने कहा कि भारत सरकार द्वारा हर वर्ष पोषण माह मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को कुपोषण मुक्त बनाना है। तारावती ने सभी को बताया कि हमें किस प्रकार पौष्टिक आहार का सेवन कर व पूर्ण रूप से विटामिन ले कर खुद को अनेक बिमारियों से बचा सकते हैं। महिलाओं और किशोरियों को को विटामिन युक्त आहार लेकर अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए । साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक अजैब सिंह ने भी कुछ बातों के माध्यम से महिलाओं व बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि सभी पौष्टिक आहार का सेवन करें। सभी अपने आसपास स्वच्छता व साफसफाई बनाए रखे। शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोएं। हमेशा शौचालय का इस्तेमाल करें। आयोडीन युक्त नमक खाए ।कैल्शियम की निर्धारित खुराक लें। पत्तेदार व हरी सब्जियों का सेवन करें। इसी के साथ ग्राम पंचायत की प्रधान दलजीत कौर ने नेकोविड 19 के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि हमेशा मास्क का प्रयोग करें व दो मीटर की सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी। इस कार्यक्रम में आशा वर्कर शकुंतला देवी करमजीत कौर, आंगनबाड़ी हैल्पर शीला देवी, राजकुमारी और पंचायत के सचिव किशोर कुमार वार्ड पंच स्वर्ण कौर, सुनीता रानी ,पप्पू गुरो देवी व महिला मंडल की प्रधान मनजीत कौर, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments