HomeBreaking Newsकरंट की चपेट में आकर मारे गए युवक के परिजनों को मिले...

करंट की चपेट में आकर मारे गए युवक के परिजनों को मिले सरकारी मदद और जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई- साहू

हल्द्वानी। हाईवोल्टेज तार के अचानक गिरने से उसकी चपेट में आये हल्द्वानी निवासी कमल रावत की मौत पर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने गहरा दुख जताते हुये विद्युत विभाग दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने व उचित मुआवजा व पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मुख्यमंत्री से मांग की है।
साहू ने मुख्यमंत्री को भेजी मेल में कहा कि हल्द्वानी महानगर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है यहां आज सुबह साइकिल सवार के ऊपर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। जिससे युवक जिंदा जलकर पल भर में मौत के मुंह में समा गया। इस दर्दनाक घटना से समूचे क्षेत्र मे शोक व्यपत है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं ।
साहू का कहना है विद्युत विभाग की लापरवाही से एक घर का चिराग बुझ गया है। घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर कर दोषी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश देने के साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा के साथ सरकारी नौकरी देने के निर्देश देने चाहियें तकि पीड़ित परिवार को भुखमरी से बचाया जा सके।
साहू ने कहा कि इस गम्भीर मामले पर वे जल्द उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments