HomeCovid-19बिग ब्रेकिंग : सुयालबाड़ी, ओखलकांडा और नथुवाखान में फटा कोरोना बम, 111...

बिग ब्रेकिंग : सुयालबाड़ी, ओखलकांडा और नथुवाखान में फटा कोरोना बम, 111 को हुआ कोरोना, आधे दर्जन स्वास्थ्य कर्मी भी आये चपेट में !

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी
अल्मोड़ा के बाद अब निकटवर्ती सुयालबाड़ी, ओखलकांडा व नथुवाखान में भी अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। क्षेत्र में कुल 111 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी रामगढ़ डॉ. गौरव कांडपाल और प्रभारी ​चिकित्साधिकारी सुयालबाड़ी डॉ. सत्यवीर ने सीएनई को बताया कि आज सुयालबाड़ी में सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है, जिनमें आधे दर्जन के करीब मेडिकल स्टॉफ भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। एक महिला चिकित्सक भी संक्रमित हो चुकी है। सुयलाबाड़ी में कुल 56 केस आये हैं, जिनमें से छीमी—मटेला से 50 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अतिरिक्त नथुवाखान से 23 तथा ओखलकांडा से 32 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। मेडिकल टीम अब कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन में भेजने की तैयारी कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जरूरी कार्रवाई करने में जुटी हुइ है। आज पाये गये कोरोना सक्रमितों में एक 4 साल की बालिका से लेकर 72 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। संक्रमितों में युवाओं की भी अच्छी—खासी तादात है। जिससे यह प्रमाणित हो रहा है कि कोरोना हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments