रुद्रपुर। अलग – अलग राज्यों में फंसे उत्तराखंड मूल के लोगों को लेकर 15 बसें आज रुद्रपुर के सत्संग भवन पहुंच गई। यहां इन लोगों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। डीएम और एसएसपी पुलिस—प्रशासन की टीम के साथ मौके पर ही हैं। कुल कितनी सवारियां लेकर यह बसें रुद्रपुर पहुंची हैं यह अभी पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सवारियां बिठाई गईं थीं। ये तमाम सवारियां कुमाऊं मंडल के अलग अलग जिलों की हैं।
ADVERTISEMENTS
यदि आप हमारे पूर्व के किसी व्हाट्सएप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर तत्काल कीजिए ज्वाइन और अपने मोबाइल पर प्राप्त कीजिए सबसे विश्वसनीय और लेटस्ट ख़बरें —