HomeCrimeमोटाहल्दू न्यूज : शराब तस्करों की चांदी, अब हो रही होम डिलीवरी

मोटाहल्दू न्यूज : शराब तस्करों की चांदी, अब हो रही होम डिलीवरी

मोटाहल्दू। शराब तस्करों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। विदित हो कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार काफी समय से फलफूल रहा है, कुछ समय पूर्व क्षेत्र में कई शराब तस्करों द्वारा अवैध शराब बेचे जाने के मामले में हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में ग्राम प्रधानों ने एक तहरीर भी सौंपी थी, लेकिन इस पर पुलिस ने कार्रवाई तो कि लेकिन कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया। बाबजूद उसके तस्कारों ने अपने ग्राहक बना लिए और फोन से संपर्क कर होम डिलीवरी शुरू कर दी है। कई लोगों की शिकायत है कि शराब बैगों में भरकर ग्राहकों तक पहुंचती है। विदित होकि हल्दूचौड़ क्षेत्र के नाम से आवंटित शराब की दुकान लालकुआं के नजदीक जाने से शराब तस्करों की चांदी हो रही है। इधर ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि पुलिस कि मिली भगत से ये अवैध कारोबार का धंधा चल रहा है। इस प्रकरण को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई कि मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखी है। अगर इस अवैध करोबार को जल्द से जल्द बंद नहीं कराया गया तो जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाऐगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments