HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : कमरे में मिली हाथ बंधी बुजु्र्ग की लाश, पुलिस...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कमरे में मिली हाथ बंधी बुजु्र्ग की लाश, पुलिस मौके पर

ADVERTISEMENTS

देहरादून। कांवली रोड क्षेत्र में एक घर के अंदर बुजुर्ग का शव बरामद हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को जानारी दी तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना आज सुबह की ही है जब पड़ोस की एक महिला किसी काम से 85 वर्षीय मांगा राम के घर पहुंची।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उसने काफी दरवाजे खटखटाए लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो मांगेराम की लाश ​चारपाई से नीचे पड़ी हुई थी। उनके हाथ बंधे हुए थे।

मौके पर एसपी सिटी और शहर कोतवाल भी मौजूद रहे। शक के आधार पर अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

? ताजा खबरों के लिए ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments