बागेश्वर न्यूज़ : जिलाधिकारी ने दिए अतिरिक्त कोविड सेंटर चिन्हित करने के निर्देश

0

बागेश्वर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने की संख्या पर जिला प्रशासन विशेष सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने जनपद में अतिरिक्त कोविड सेंटर चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि नए कोविड सेंटरों का प्रस्ताव एक दिन में उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिला कार्यालय सभागार में सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विगत दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं। इसके लिए यह आवश्यक हैं कि अतिरिक्त कोविड केयर सेंटरों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद के कोविड केयर सेंटरों में 504 बैड है, इसके लिए यह जरूरी हैं कि जनपद में और कोविड केयर सेंटर चिन्हित करते हुए और अतिरिक्त बैंड की व्यवस्था की जानी आवश्यक हैं

इसके लिए उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दियें कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कोविड केयर सेंटर चिन्हित करते हुए उनमें की जानी वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में प्रस्ताव एक दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि उनमें सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करायी जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए बागेश्वर शहर में लगभग दो सौ बैड का कोविड केयर सेंटर बनायें जाने के लिए महाविद्यालय के ग्राउंड को प्रस्तावित किया गया हैं,

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उपजिलाधिकारियों को निर्देश दियें कि इसके अतिरिक्त और कोई उचित स्थान हैं तो उसे भी समय रहते हुए चिन्हित किया जाय, ताकि कोविड केयर सेंटर बनायें जाने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जा सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीकारी डॉ बीडीजोशी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, गरूड जयवर्द्धन शर्मा, काण्डा योगेन्द्र सिंह, कपकोट प्रमोद कुमार, अधिअभि विद्युत भाष्कर पांडे, दताल, लोनिवि नवल किशोर द्धिवेदी, भुबन चन्द्र जोशी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्णा पलडिया, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS