HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : जिले में कल से तेज हुई कोरोना की रफ्तार,...

बागेश्वर ब्रेकिंग : जिले में कल से तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 26 नए मरीज मिले, दो की हुई घर वापसी

बागेश्वर। जपनद में कोरोना लगातार तेजी से फैल रहा है। कल 23 नए मरीजों के सामने आने के बाद आज पूरे 26 केस नए मिले हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 443 हो गया है। जबकि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या स्वास्थ्य विभाग आज भी दो ही बता रहा है जबकि कल ही कांडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार भी किया है। इस तरह से तो मरने वालों की संख्या तीन होनी चाहिए थी।
खैर, मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बी.डी. जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 371 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 13568 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 443 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 313 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 128 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा 2 की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 26 नये केस आये हैं तथा आज कोविड चिकित्सालय से 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments