HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : प्रधानमंत्री के जन्म सप्ताह पर वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरु, आज हुआ...

हल्द्वानी : प्रधानमंत्री के जन्म सप्ताह पर वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरु, आज हुआ वृक्षारोपण

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिवस को भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा देशभर में इस सप्ताह (14 से 20 सितम्बर) को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में आज दिनांक 14 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी उत्तर के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। हरिपुर कर्नल वार्ड (शीशमहल रामलीला मैदान) के बूथ संख्या 15 में नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा वृक्षारोपण कर मंडल में कार्य का शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी भी उपस्थित रहे। तत्पश्चात शक्ति केंद्र काठगोदाम के बूथ नंबर 2, 3, में जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, दमुआढुंगा बंदोबस्ती के बूथ संख्या 152, 153 में हल्द्वानी नगर निगम के मेयर डॉ. जोगिंदर रौतेला, एवं दमुआ दूंगा वार्ड नंबर 36 के अम्बेडकर विद्यालय कुमाऊं कॉलोनी में बूथ संख्या 154, 155, 156, 157, 158 के बूथ अध्यक्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। इसके अलावा अनेक बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर वृक्षारोपण के कार्यों द्वारा सेवा सप्ताह को मनाया।

इस तरह आज मंडल के बूथ संख्या 2, 3, 10, 11, 12, 15, 17, 20, 22, 25, 27, 28, 40, 145, 146, 147, 148, 149, 151, 152, 154, 155, 156, 157, 158, 162, 167 में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, जिले के सोशल मीडिया संयोजक देवेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, पन राम, मंत्री चंदन नेगी, वीरेंद्र देउपा, अनिल चंदोला, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा सनवाल, युवा मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश सदस्य आकाश गर्ग, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, वरिष्ठ नेता हरीश पांडे, देवी दयाल उपाध्याय, महेश जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेश भट्ट, युवा नेता अंशुल पांडे, विनोद नौगाई, भवानी भट्ट, पूनम जोशी, बूथ अध्यक्ष जयदीप चौहान, ललित बिष्ट, सुनील सिंह, केवला नन्द उपाध्याय, गिरीश चंद्र लोहनी, रंत सिंह व सुभाष जोशी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments