सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर गृह क्षेत्र में पहुंची राज्यमंत्री एवं सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या के नेतृत्व में कुछ ग्राम प्रधानों और अन्य लोगों ने कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने राज्यमंत्री के आवास पर भाजपा की सदस्यता ली। इनमें कांग्रेस के प्रदेश संयोजक गजराज भाकुनी, अमखोली के ग्राम प्रधान प्रमोद वर्मा, ग्राम बीना की प्रधान ज्योति आर्या, पनेरगांव की प्रधान नीमा आर्या, ताकुला व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जगदीश सुयाल, ग्राम काण्डे निवासी रंजना आर्या आदि कई अन्य लोग शामिल हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।