देहरादून। कोरोना ने विधायकों को निशाने पर ले रखा है। आज प्रदेश राजधानी देहरादून के रायपुर विधानसभा सीट के विधायक से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट करके यह जानकारी दी हैं। उन्होंने स्वयं बताया है कि बुखार आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने स्पयं को होम आइसोलेट कर लिया। उन्होंने ने लोगों से अपील भी की है कि उनके संपर्क में आए लोग भी एहतियात बरतें और टेस्ट कराने के साथ ही चिकित्सकों से सलाह लें।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




