HomeUttarakhandNainitalधारी न्यूज : कोरोना के बाद गरीब किसान पर किस्मत की मार,...

धारी न्यूज : कोरोना के बाद गरीब किसान पर किस्मत की मार, जंगल चरने गया बैल खाई में गिर मरा

Advertisement

धारी। कहते हैं जब किस्मत जब खराब होती है तो उस पर चौतरफा मार पड़नी शुरू हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ धारी ब्लाक के बबियाड ग्राम सभा के तोक बिरसिग्याॅ में रहने वाले मूलत: किसानी करने वाले रमेश चंद्र टम्टा के साथ। कोरोना काल की वजह से फसल तो घर ही बर्बाद हुई अब नई फसल के लिए खेत तैयार करने वाले बैलों की जोड़ी से भी एक बैल कम हो गया। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले रमेश चन्द्र टम्टा का एक बैल आज सुबह करीब साढ़े दस बजे घास चरने जंगल गया था। वहां एक चट्टान से फिसलने के कारण वह करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा। उसका एक सिंग टूट गया और शरीर भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। बैल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टम्टा अब समझ नहीं पा रहे हैं कि इस नुकसान की भरपाई कैसे करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments