किच्छा । कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने तथा पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कल शाम 4 बजे किच्छा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे । उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा , नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी व नगर उपाध्यक्ष अक्षय बाबा ने संयुक्त रुप से बताया कि कांग्रेस के प्रदेश मुखिया प्रीतम सिंह कल गुरुवार की शाम 4 बजे नगर के बरेली मार्ग स्थित होटल नीलकंठ में कांग्रेसियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और कार्यकर्ताओं द्वारा जन समस्याओं को लेकर किए जा रहे आंदोलनों तथा संघर्ष आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जी-जान से जुटने तथा जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने , केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाने सहित तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी । नगर अध्यक्ष तनेजा ने नगर तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से नगर उपाध्यक्ष अक्षय बाबा के बरेली मार्ग स्थित होटल नीलकंठ में कल शाम 4 बजे समय से पहुंचने की अपील की है । श्री तनेजा ने बताया कि इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत भी किया जाएगा।
HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज : कल किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे...
किच्छा न्यूज : कल किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह
By DEEPAK ADMIN
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

