HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस परिसरों में बार—बार सेनेटाइजेशन, ताकि कोरोना जड़ न जमा...

अल्मोड़ा : पुलिस परिसरों में बार—बार सेनेटाइजेशन, ताकि कोरोना जड़ न जमा सके

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
दिनांक — 9 सितंबर, 2020
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जहां एक ओर पुलिस कोविड—19 के नियमों का पालन करने पर जोर ​दे रही है, वहीं दूसरी ओर महकमे के अंदर भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। एसएसपी के निर्देश पर समय—समय पर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, थानों व चौकियों को सेनेटाइज करने का कार्य चल रहा है, ताकि कोरोना जड़ न जमा सके।
कोरोना संक्रमण के दौर के मद्देनजर पुलिस विभाग भी पूरी एहतियात बरत रहा है। थानों, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन व चौकियों को समय—समय पर सेनेटाइज करने के लिए बकायदा टीम बनाई है। इसी क्रम में यहां प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय के विभिन्न अनुभागों, कार्यालय परिसर, पुलिस लाईन, बैरकों व मैस को लगातार सैनेटाइज करवाया जा रहा है। इसके अलावा एसएसपी ने जिले के पुलिस कर्मियों को मास्क, फेश सील्ड लगाने एवं कार्यालयों में भी दो गज की दूरी को बरकरार रखने के निर्देश दिये हैं। सभी प्रभारियों ने ऐसे ही निर्देश अपने अधीनस्थों को दिए हैं। निर्देशों में कहा है कि कोरोनाकाल जैसी आपात स्थिति में पुलिस कर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए संक्रमण से बचाव के प्रति भी सचेत रहें।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments