बागेश्वर ब्रेकिंग : बाडमेर में ड्यूटी के दौरान दफोट नायल निवासी बीएसएफ जवान का निधन

0


विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

बागेश्वर । दफोट नायल के बीएसएफ के जवान का ड्यूटी के दौरान बाड़मेर (राजस्थान) में निधन हो जाने की खबर से क्षेत्र में शोक फैल गया है। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचने की उम्मीद है।
दफौट, नायल गांव निवासी प्रदीप सिंह दफौटी (40) पुत्र मोहन सिंह दफौटी बीएसएफ में बाड़मेर में तैनात थे। रविवार को इसकी सूचना उनके गांव पहुंची। ग्राम प्रधान संतोष दफौटी ने बताया कि वे अपने पीछे माता गोविंदी देवी, पत्नी कविता, बेटी नन्नू, मन्नू और बेटा सत्यम को छोड़ गये। उनकी बड़ी बेटी दसवीं, छोटी मन्नू आठवीं और बेटा सत्यम कक्षा चार में पढ़ता है। उनके पिता मोहन सिंह दफौटी बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं और घर में रहते हैं। उनके निधन पर वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने गहरा दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS