बागेश्वर। आज बागेश्वर जनपद में कोरोना के तीन नए मामले डिटेक्ट किए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 234 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 10858 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 284 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 212 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 71 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 3 नये केस आये हैं तथा आज कोविड चिकित्सालय से 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




