HomeCovid-19हल्द्वानी न्यूज: कोरोना पीड़ितों की मदद को सीएम के पब्लिक रिलेशन अधिकारी...

हल्द्वानी न्यूज: कोरोना पीड़ितों की मदद को सीएम के पब्लिक रिलेशन अधिकारी बिष्ट ने जारी किया हैल्प लाईन नम्बर

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना काल में जन सुविधा हेतु हेल्प लाईन नम्बर 7895322390 जारी किया है। उन्होने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 के उपचार या अन्य समस्या हेाती है तो वे उनसे इस हेल्प लाईन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
बिष्ट ने कहा कि सरकार के साथ ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से इस महामारी संकट की घड़ी में लोगो की सेवा उपचार में जुटा हुआ है। उन्होने कहा कि सरकार कोविड-19 को लेकर बेहद सजग व संजीदा है तथा मरीजों के उपचार हेतु संसाधन की कोई कमी नही है। उन्होने लोगो से अपील की है कि सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नियमों का गम्भीरता से पालन करें तथा प्रयाप्त समाजिक दूरी, मास्क सेनिटाइजर का उपयोग करें तथा कोरोना को हराने के लिए पूरी सावधानियां बरतें।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments