अल्मोड़ा। यहां मिले कुल 8 नए कोरोना पॉहिटवों में 5 पुरूष व तीन महिलाएं शामिल हैं। एक स्वास्थ्य कर्मी, एक दुकानदार व बिलियर्ड संचालक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना पॉजिटिवों में हवालबाग से एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके अलावा एक पुरूष व 2 महिला पूर्व में आये पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हो गये। दो पुरूषों में एक बरेली और एक हिबहार से आया था तथा संस्थागत क्वारंटीन था। इसके अतिरिक्त एक पुरूष व एक महिला अल्मोड़ा से हैं। ज्ञात रहे कि यह सभी टैस्ट टू नेट लैब में जांच से हुए हैं। अब अल्मोड़ा में एक्टिव केस 85 हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।