HomeUttarakhandAlmoraडीएम ने परखीं जिला कोषागार की सभी व्यवस्थाएं, अभिलेख देखे

डीएम ने परखीं जिला कोषागार की सभी व्यवस्थाएं, अभिलेख देखे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को जिला कोषागार में निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं को परखा और अभिलेख चेक किए। साथ ही स्टांप संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS

डीएम ने जिला कोषागार का निरीक्षण कर द्वितालक कक्ष, स्टाम्प एवं रखरखाव तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कोषागार की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान द्वितालक व्यवस्था के अंतर्गत चाबियों की अभिरक्षा, स्टाम्प की उपलब्धता, प्राप्ति एवं वितरण तथा संबंधित स्टॉक पंजिकाओं के संधारण के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही नकदी एवं सुरक्षित अभिरक्षा में रखी गई बहुमूल्य वस्तुओं के विवरण, संबंधित अभिलेखों तथा भौतिक सत्यापन की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई।
जिलाधिकारी ने कोषागार की सुरक्षा के दृष्टिगत द्वितालक कक्ष में प्रवेश व्यवस्था, तालों की स्थिति, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरणों तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के संबंध में भी जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत, कोषाधिकारी सतीश चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments