╰┈➤ 07 पदों पर एक-एक ही नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार आज शनिवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। जिसमें कुल 13 पदों के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। जिनमें 08 छात्राओं ने ताल ठोकी है। चुनाव के लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है।
आज हुए नामांकन के अनुसार अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों के लिए दो-दो, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन हुए हैं। जिनमें चुनाव लगभग तय है। इनके अलावा अन्य पदों पर सिर्फ एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन होगा। नामांकन प्रक्रिया में संपादित कराने में संयोजक प्रो. एके नवीन एवं प्रो. अरशद हुसैन समेत नामांकन अधिकारी डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. दीपक कुमार टम्टा, डॉ. प्रज्ञा वर्मा, डॉ. देवेन्द्र चम्याल, डॉ. विमल कांडपाल, प्रो. रुबीना अमान, डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. ललित जोशी व डॉ. योगेश मैनाली ने सहयोग किया। यह प्रक्रिया परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या, कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या की देखरेख में संपन्न हुई।
किस पद के लिए किसका नामांकन
अध्यक्ष— अमित बिष्ट व रोहित सिंह कुमल्टा
उपाध्यक्ष— भाष्कर जोशी, सुमित जोशी पुत्र हेमंत कुमार जोशी व सुमित जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी
उपाध्यक्ष छात्रा— दीपिका बिष्ट व रश्मि पांडे
सचिव— भाष्कर गिरी गोस्वामी
संयुक्त सचिव— नेहा आर्या व सीता चम्याल
कोषाध्यक्ष— निकिता मेहरा
सांस्कृतिक सचिव— विकास सिंह व हिमाली जोशी
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि— दर्शन जोशी व मुकेश लटवाल
संकाय प्रतिनिधि कला— विशाल चन्याल
संकाय प्रतिनिधि दृश्यकला— वीरेंद्र जोशी
संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य— भारतेंदु भाकुनी
संकाय प्रतिनिधि विज्ञान— हर्षिता बोहरा
संकाय प्रतिनिधि विधि— अंकिता भट्ट


