HomeUttarakhandAlmoraगुड़काण्डे में हरेला उत्सव: कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए जल एवं...

गुड़काण्डे में हरेला उत्सव: कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए जल एवं मृदा संरक्षण के उपाय

कृषि विज्ञान केंद्र मटेला की पहल

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मटेला (अल्मोड़ा) द्वारा ग्राम गुड़काण्डे में हरित यज्ञ एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाना तथा किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

इस अवसर पर गांव के सार्वजनिक स्थलों एवं चयनित स्थानों पर नारंगी, माल्टा, कागजी नींबू, तेजपत्ता सहित विभिन्न फलदार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया। कुल 21 किसानों ने इस अभियान में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन और घटते प्राकृतिक संसाधनों के बीच वृक्षारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें ताकि वे भविष्य में फलदार वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हों।

विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तराखण्ड का पारंपरिक हरेला पर्व केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजनों से समाज में हरियाली बढ़ाने, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने का संदेश मिलता है।

ग्रामीणों एवं किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments