✍️ दो अन्य आरोपी फायरिंग करते हुए फरार, पुलिस को तलाश

सीएनई रिपोर्टर, उधमसिंहनगर: यहां लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिनकी पुलिस को तलाश है।
गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊं परिक्षेत्र टीम एवं कोतवाली गदरपुर की पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के तहत कोतवाली गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत गांधी कॉलोनी, गदरपुर में एक वाहन से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया गया है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL 2C AK 8699 की तलाशी ली, तो उसमें प्रतिबंधित गौमांस पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से नईम पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी अगलगा, थाना स्वार, जनपद रामपुर तथा अबरार पुत्र बाबू खां, निवासी गांधी कॉलोनी, गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यवाही के दौरान दो अन्य आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सघन प्रयास कर रहीं हैं। मौके से उक्त वाहन के अतिरिक्त 03 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। बरामद प्रतिबंधित गौमांस एवं वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।संयुक्त पुलिस टीम में उप निरीक्षक पंकज बेलवाल व संजय बोहरा, कांस्टेबल संजीव कुमार, एहसान अली, राजेश गिरी व दिनेश रावत आदि शामिल थे।


