HomeUttarakhandAlmoraतीन दिनी भ्रमण पर अल्मोड़ा पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह

तीन दिनी भ्रमण पर अल्मोड़ा पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह अपने तीन दिनी अल्मोड़ा भ्रमण पर बुधवार को यहां बिनसर पहुंचे। बिनसर पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने बिनसर स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अतिथि गृह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। वहां, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments