सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: शुक्रवार की देर सांय भारी बारिश के चलते गरुड़ तहसील के सुराग गांव में किसान जानकी देवी पत्नी दिलीप सिंह को बड़ी पशुहानि हुई। भूस्खलन से उनकी 11 बकरियां मलबे के ढेर में समा गईं। ये बकरियां जंगल से चुग कर घर लौट रही थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया मगर तेज बारिश और भारी मलबे के कारण अन्य बकरियों का पता नहीं चल पाया है। वहीं ग्रामीणों ने राजस्व उपनिरीक्षक को भी इसकी सूचना दे दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके जोशी ने बताया की क्षेत्र में सड़कों पर जगह जगह मलुवा आया है। दो मकानो में के करीब विशालकाय पेड़ भी खतरा बने हैं। पिछले आपदा काल में वन विभाग को इस संबंध में जानकारी दिए जाने के बाद भी खतरा बने पेड़ नहीं हटाए गए हैं। उन्होंने तत्काल पेड़ों को हटाने की मांग की है।


