HomeBreaking Newsबड़ी खबर, नैनीताल : पुलिस कांस्टेबल 45 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बड़ी खबर, नैनीताल : पुलिस कांस्टेबल 45 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

खनन वाहनों को न रोकने के एवज में मांगी थी घूस

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने नैनीताल जनपद में तैनात एक पुलिसकर्मी को हजारों रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे और खनन कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

पूरा मामला नैनीताल जनपद के बेतालघाट क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह सरकारी खनन पट्टे पर आरबीएम (रेत, बजरी, बोल्डर) निकालने का वैध कार्य करता है। इस आरबीएम को स्थानीय स्टोन क्रेशरों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। आरोप है कि थाना बेतालघाट में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह सामंत द्वारा इन वाहनों को अनावश्यक रूप से रोकने, चालान काटने और वाहनों को सीज करने की लगातार धमकी दी जा रही थी। इस मानसिक उत्पीड़न से बचने और वाहनों के सुचारू संचालन के एवज में सिपाही द्वारा 45 हजार रुपये की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की जा रही थी।

टोल फ्री नंबर 1064 पर हुई थी शिकायत

परेशान होकर शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 1064 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। विजिलेंस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन प्राथमिक जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सिपाही पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद तत्काल थाना सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विजिलेंस एसपी के निर्देशन में बिछाया गया जाल

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के मुताबिक, टीम ने सोमवार, 25 मई 2026 को जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी कांस्टेबल दीपक सिंह सामंत को तयशुदा 45 हजार रुपये की रिश्वत थमाई, वैसे ही मुस्तैद विजिलेंस की ट्रैप टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

खटीमा का रहने वाला है आरोपी कांस्टेबल

पकड़े गए आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान दीपक सिंह सामंत पुत्र खुशाल सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिलहरी, चकरपुर (थाना कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंह नगर) का रहने वाला है और वर्तमान में नैनीताल के बेतालघाट थाने में तैनात था। विजिलेंस की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ में जुट गई है।

निदेशक विजिलेंस की जनता से खास अपील

इस सफल कार्रवाई के बाद सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो डरे नहीं। सजग नागरिक सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments