➤ भतरौंजखान में होटल में शराब परोसता एक दुकानदार गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा एक आरोपी रात के अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी कार से 06 पेटी में 276 पव्वे अंग्रेजी मदिरा बरामद हुई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला आज तड़के का है।
मामले के मुताबिक अल्मोड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम एनटीडी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को वाहन संख्या UA 07S 5957 संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला, जिसमें एक व्यक्ति सामान भरता नजर आया। गश्ती पुलिस टीम को देख वह व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसकी डिग्गी से 06 पेटियों में कुल 276 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नवीन सिंह, सुरेश चन्द्र, हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार व होमगार्ड रमेश चन्द्र पाण्डे शामिल रहे।
होटल में शराब पिलाते एक धरा
जिले के थाना भतरौंजखान अंतर्गत थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम कमेटपानी में होटल संचालक सुरेन्द्र सिंह जमनाल अपने होटल में अवैध रुप से शराब पिलाते व बेचते पाया गया। जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की बोतलें, प्लास्टिक गिलास बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ धारा 60/21 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। आरोपी ग्राम कमेट पानी, थाना भतरौजखान, जिला अल्मोड़ा का निवासी है।



