✸ युवक के खिलाफ विभन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, जांच तेज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां कोतवाली पुलिस क्षेत्रांतर्गत एक युवक को इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो शेयर करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंस्ट्राग्राम पर बाल यौन शोषण एंव दुर्व्यवहार संबंधी अश्लील विडियो शेयर की शिकायत के बाद उसके मोबाइल नंबर की डिटेल्र कैफ आईडी खंगाली गई। यह मोबाइल नंबर हरीश चंद्र पुत्र नारायण राम निवासी कलौता बिलौना बागेश्वर के नाम पर रजिस्टर्ड मिला।
प्रकरण से संबंधित विडियो/डिटेल को एक सीडी में कॉपी कर प्राप्त हुई है। एसआई निर्मला पटवाल ने बताया कि अवलोकन के अनुसार प्रकरण प्रथम दृष्टया बाल अश्लीलता से सम्बन्धित है, जो आईटी एक्ट के अन्तर्गत धारा 67बी का अपराध है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज हो गई है।


