HomeUttarakhandNainitalCBSE Board Result : दि मास्टर्स स्कूल के छात्र—छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

CBSE Board Result : दि मास्टर्स स्कूल के छात्र—छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

किरण परगाई ने किया विद्यालय टॉप

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी: सीबीएसई (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में पनियाली, काठगरिया स्थित दि मास्टर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत (100%) रहा, जहाँ सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर संस्थान का मान बढ़ाया है। होनहार छात्रा किरण परगाई ने विद्यालय टॉप किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस वर्ष की परीक्षा में मेधावी छात्राओं और छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा किरण परगाई ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है । वहीं, सुमित सिंह बिष्ट 86% अंकों के साथ द्वितीय और अस्तित्व सक्सेना 85% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे । विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

प्रबंधन और स्टाफ ने दी शुभकामनाएं

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद सिंह तोलिया और प्रबंधक चंदन सिंह रैकवाल ने खुशी जाहिर की। अकादमिक निदेशक श्रीमती नेहा बिष्ट रैकवाल एवं प्रधानाचार्य रमेश मेहरा सहित समस्त शिक्षण स्टाफ ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया है।

क्षेत्र में हर्ष का माहौल

शत—प्रतिशत परिणाम और सभी विद्यार्थियों के प्रथम श्रेणी में आने से काठगरिया और आसपास के क्षेत्रों में विद्यालय की सराहना हो रही है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय का अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण ही बच्चों की इस सफलता का आधार है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments