HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: पिलख्वाल

अल्मोड़ा: हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: पिलख्वाल

ADVERTISEMENTS

👉 दर्जा राज्य मंत्री ने गांवों में चौपाल लगाकर सुने ग्रामीणों के दुखड़े

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अपने क्षेत्र भ्रमण के तहत रविवार को दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने निकटवर्ती कई गांवों का दौरा किया और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनका संज्ञान लिया। उन्होंने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

पिलख्वाल ने चौंसली, खूंट, धामस, ज्यूड़ कफून आदि ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। उनकी चौपाल में ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं उनके समक्ष रखी और मौके पर ही सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र में ज्यादातर पानी व सड़क से जुड़ी समस्याएं उठीं। दर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के लाभ से कोई व्यक्ति वंचित नहीं रहने पाए। इस दौरान मंत्री के साथ मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट, इंदर सिंह लटवाल, उमेश सिंह लटवाल, हयात सिंह लटवाल, मनोहर सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, धरम सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, जगत सिंह लटवाल, राजेंद्र सिंह लटवाल, अमर सिंह लटवाल, पान सिंह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, अमित साह मोनू, कृष्ण बहादुर, रमेश धपोला, मनीष बिष्ट, सुंदर मटियानी, कुंदन बिष्ट, आंनद डगवाल समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments