HomeAccidentहल्द्वानी, भीषण सड़क हादसा : ड्यूटी पर निकले सिपाही को डंपर ने...

हल्द्वानी, भीषण सड़क हादसा : ड्यूटी पर निकले सिपाही को डंपर ने रौंदा

ADVERTISEMENTS

धड़ से कटकर अलग हुआ हाथ, हालत नाजुक

हल्द्वानी (स्टेट डेस्क): रुद्रपुर-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गुरुवार शाम जो मंजर दिखा, उसने राहगीरों की रूह कंपा दी। हाईवे पर बेलगाम दौड़ते एक डंपर ने टीपी नगर चौकी में तैनात जांबाज सिपाही पुष्कर रौतेला को ऐसी टक्कर मारी कि सड़क खून से लाल हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि सिपाही का दाहिना हाथ मौके पर ही कटकर शरीर से अलग हो गया और सड़क पर जा गिरा।


बताया जा रहा है कि सिपाही पुष्कर रौतेला विभागीय कार्य से रुद्रपुर FSL लैब गए थे। शाम को लौटते वक्त बेलबाबा मंदिर के पास ‘मौत’ के डंपर ने एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस अंधी रफ्तार के चक्कर में डंपर सीधे सिपाही की बाइक पर चढ़ गया। मंजर इतना खौफनाक था कि सिपाही का हाथ कटकर सड़क पर पड़ा था और वे तड़प रहे थे। हेलमेट पहनने के बाद भी सिपाही के सिर की हड्डियां बुरी तरह चटक गई हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

अस्पताल में हड़कंप: खुद OT में घुसे SSP, बुलाई गई डॉक्टरों की स्पेशल टीम

हादसे की खबर मिलते ही हल्द्वानी से लेकर रुद्रपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल पुष्कर को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहाँ हालात बेकाबू होते देख रुद्रपुर से मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. अजय बजाज को इमरजेंसी में बुलाया गया।

सनसनीखेज दृश्य तो तब देखने को मिला जब जिले के कप्तान SSP मंजुनाथ टीसी खुद को रोक नहीं पाए। वे प्रोटोकॉल तोड़कर मेडिकल किट पहनकर सीधे ऑपरेशन थिएटर (OT) के अंदर घुस गए। अस्पताल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल था, सिपाही को अब तक 5 यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है, लेकिन उनकी हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है।


अस्पताल में सिपाही की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है; वे अपने पति को देखने के लिए डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं, जिन्हें बमुश्किल शांत कराया गया। दूसरी तरफ, पुलिस ने एक्शन लेते हुए खूनी डंपर को कब्जे में लेकर ड्राइवर को दबोच लिया है।

3 दिन में दूसरा बड़ा कांड: कब थमेगी डंपरों की दहशत?

हल्द्वानी में डंपर चालकों का आतंक चरम पर है। अभी 3 दिन पहले कालाढूंगी में एक युवती को मौत की नींद सुलाने वाले डंपरों ने अब पुलिस के ही जवान को अपना शिकार बना लिया। जनता में आक्रोश है कि आखिर इन भारी वाहनों पर नकेल कौन कसेगा?

ब्रेकिंग अपडेट: सिपाही पुष्कर रौतेला अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। डॉक्टर हाथ जोड़ने और सिर की चोट को ठीक करने की कोशिश में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments