HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: चारधाम यात्रा ड्यूटी के बिलों का भुगतान नहीं होने का विरोध

अल्मोड़ा: चारधाम यात्रा ड्यूटी के बिलों का भुगतान नहीं होने का विरोध

👉 दूसरे दिन भी बांहों में काले फीते बांधकर दर्ज किया विरोध
👉 जिला अस्पताल में फार्मेसी अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में लगाए नारे

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की कुमाऊं मंडल इकाई के आह्वान पर फार्मेसी अधिकारियों ने जिले में गुरूवार को दूसरे रोज भी विरोध दर्ज किया। उन्होंने बांहों में काले फीते बांधकर काम किया और जिला अस्पताल में नारे लगाकर अपनी मांगों का समर्थन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया।

मालूम हो कि विगत वर्ष चारधाम यात्रा ड्यूटी दे चुके फार्मेसी अधिकारियों के यात्रा भत्ते व प्रोत्साहन भत्ते का आज तक भुगतान नहीं हो सका। उनका यह कहना भी है कि इस यात्रा मार्ग में ड्यूटी पर लगे फार्मेसी अधिकारियों के भोजन व आवास की उचित व्यवस्था नहीं है। इसी के विरोध में उन्होंने इस बार चारधाम यात्रा ड्यूटी के बहिष्कार का ऐलान किया है। आंदोलनात्मक कदम के तहत विगत दिवस से बांहों में काले फीते बांधकर विरोध दर्ज किया जा रहा है। गुरूवार को दूसरे दिन भी जिलेभर में सभी फार्मेसी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर बांहों में काले फीते बांधकर विरोध दर्ज किया। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में आज विरोध प्रदर्शन करने वाले फार्मेसी अधिकारियों में जीएस कोरंगा, श्याम लाल, गुंजन वर्मा, श्वेता शैली, जेएस देवड़ी, जेएस मनराल, पंकज, सुमन चम्याल व पवन जोशी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments