HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: चारधाम यात्रा ड्यूटी के बहिष्कार की धमकी पर अडिग फार्मेसी अधिकारी

अल्मोड़ा: चारधाम यात्रा ड्यूटी के बहिष्कार की धमकी पर अडिग फार्मेसी अधिकारी

ADVERTISEMENTS

👉 पिछली ड्यूटी के बिलों का भुगतान नहीं और नई ड्यूटियां तैयार
👉 प्रतिकार किया, बांहों में काला फीता बांधकर विरोध के स्वर शुरू

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: बीते वर्ष में फार्मेसी अधिकारियों से चारधाम यात्रा में ड्यूटी को करवा ली, मगर अभी तक उन्हें संबंधित बिलों का भुगतान नहीं हो सका, जबकि इस बार भी ड्यूटियां सिर पर आ चुकी हैं। इस उपेक्षा से कुमाऊं मंडल के फार्मेसी अधिकारी खिन्न हैं। उन्होंने बिलों का भुगतान नहीं होने से खफा होकर इस दफा चारधाम यात्रा ड्यूटियों का बहिष्कार करने की धमकी दे डाली है और विरोध में आज बुधवार से बाहों में काला फीता बांधकर विरोध शुरू कर दिया है।

फार्मेसी अधिकारियों का कहना है कि विगत वर्ष चारधाम यात्रा ड्यूटी दे चुके फार्मेसी अधिकारियों के यात्रा भत्ते व प्रोत्साहन भत्ते का आज तक भुगतान नहीं हो सका। इसके अलावा यात्रा मार्ग में ड्यूटी पर तैनात फार्मेसी अधिकारियों के भोजन व आवास की उचित व्यवस्था नहीं हुई। इस संबंध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की कुमाऊं मंडल शाखा ने बीते 20 मार्च को ज्ञापन के माध्यम से कुमाऊं मंडल के फार्मेसी अधिकारियों के करीब 20 लाख रूपये के यात्रा भत्ता बिलों का भुगतान करने और चारधाम यात्रा मार्ग में ड्यूटी के दौरान उनके आवास व भोजन की व्यवस्था में सुधार करने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। मगर अभी तक कुछ सकारात्मक कदम नहीं उठने से खफा होकर विगत दिनों संगठन की कुमाऊं मंडल इकाई ने निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कुमाऊं मंडल को ज्ञापन भेजकर इन मांगों की पूर्ति नहीं होने के कारण इस बार चारधाम यात्रा ड्यूटी का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया।

इसी क्रम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी के आह्वान पर आज बुधवार से कुमाऊं मंडल के फार्मेसी अधिकारियों ने बांहों में काला फीता बांधकर विरोध शुरू कर दिया है। फार्मेसी अधिकारियों ने अपनी तैनाती स्थल पर कार्य करते हुए यह विरोध जताया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष डीके जोशी ने बताया कि जिले में विरोध कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 10 दिनों यानी 25 अप्रैल तक यह विरोध चलेगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो संगठन अगला निर्णय लेगा। होकर आज से 10 दिन काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया जाएगा। अल्मोड़ा के जिला, बेस व महिला अस्पतालों समेत जिले में स्थित अस्पतालों में फार्मेसी अधिकारियों ने काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया। संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जेएस मनराल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, मंत्री रजनीश जोशी, संयुक्त मंत्री ललित नेगी, कोषाध्यक्ष कैलाश पपने व संप्रेक्षक माया पांडेय के निर्देशन में जिलेभर के अस्पतालों में विरोध कार्यक्रम चल रहा है। जिला अस्पताल में जीएस कोरंगा, जेपीएस मनराल, श्याम लाल, जेएस देवड़ी, सुमन चम्याल, पवन जोशी, गुंजन वर्मा, श्वेता शैली, देवकीनंदन जोशी, दीपक कांत पांडे आदि ​फार्मेसी अधिकारियों ने काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments