सूचना विभाग में कार्यरत हरीश सिंह की माता के निधन पर शोक
अल्मोड़ा। यहां गंगोला मोहल्ला निवासी जल संस्थान के भूतपूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एडवोकेट गोपाल साह की पत्नी नीलम (नीलू) साह का 62 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह सेवानिवृत्त अध्यापिका थीं। गत रात्रि नैनीताल में अचानक उनकी तबियत बिगड़ी व दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को अल्मोड़ा लाया जा रहा है, जहां विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके आकस्मिक निधन पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।