मोतियाबिंद ऑपरेशन की भी सुविधा
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। आंखों से संबंधित रोगों से राहत दिलाने के उद्देश्य से ज्योति नेत्रालय द्वारा एक निःशुल्क आई चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच और आवश्यक उपचार किया जाएगा।
यह निःशुल्क नेत्र जांच शिविर ग्राम प्रधान त्रिवेणी गयाल और सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन जोशी के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का स्थान मयंक ऑप्टिकल, हेरिटेज स्कूल के निकट, लामाचौड़ रखा गया है, ताकि आसपास के क्षेत्र के लोग आसानी से इसका लाभ ले सकें।
मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं
इस निःशुल्क शिविर में आंखों से जुड़ी कई बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चयनित मरीजों के लिए आगे चलकर ऑपरेशन की व्यवस्था भी की जाएगी। शिविर में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं:
मोतियाबिंद का आधुनिक फेको विधि से बिना टांके का ऑपरेशन :
- काला पानी (ग्लूकोमा) की जांच और उपचार
- आंख से लगातार पानी आने की समस्या का इलाज और आवश्यकता होने पर ऑपरेशन
- आंखों में मांस बढ़ने (नाखुना) की समस्या का उपचार और ऑपरेशन
आयुष्मान और गोल्डन कार्ड से होगा ऑपरेशन
आयोजकों ने बताया कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद या नाखुना की समस्या होगी, उनका ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना के तहत ज्योति नेत्रालय, हल्द्वानी में किया जाएगा।
संपर्क के लिए हेल्पलाइन
शिविर से संबंधित अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
8266021116, 8650276227
आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिनको आंखों से संबंधित कोई भी समस्या है, वे इस निःशुल्क शिविर में पहुंचकर जांच कराएं और विशेषज्ञों से सलाह लें।



