HomeUttarakhandAlmoraकुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

👉 अल्मोड़ा में स्व. सीएल सेन मेमोरियल जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा: यहां हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्व. सीएल सेन मेमोरियल जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नन्ही प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट मौका प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

आयुक्त ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से उभरने वाली प्रतिभाओं को शासन स्तर से प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि बाल्यावस्था से खेलों में सहभागिता बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में सेन सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सोसाइटी एवं जिला बैडमिंटन संघ, अल्मोड़ा की ओर से 17 फरवरी से 19 फरवरी तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।यह प्रतियोगिता अंडर-8, अंडर-9, अंडर-10 एवं अंडर-11 आयु वर्ग में आयोजित हो रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डीके सेन, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, टूर्नामेंट आयोजक सचिव गोकुल मेहता सहित अन्य पदाधिकारी, अभिभावक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments