HomeAccidentन्यूज अपडेट : कसाण बैंड हादसा, दो की मौत की पुष्टि, पढ़िये...

न्यूज अपडेट : कसाण बैंड हादसा, दो की मौत की पुष्टि, पढ़िये पूरा विवरण

लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

सीएनई रिपोर्टर, धौलछीना (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार को बाड़ेछीना–शेराघाट मोटर मार्ग पर कसाण बैंड के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

अल्मोड़ा जनपद के धौलछीना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सेराघाट मार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से दिल्ली निवासी एक ही परिवार के दो सदस्यों की मृत्यु हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण खो बैठी और पहाड़ी से लगभग 60 मीटर नीचे जाकर दूसरी सड़क पर गिर गई। बताया जा रहा है कि वाहन हवा में उछलते हुए नीचे लैंड हुआ, जिससे उसकी बॉडी बुरी तरह पिचक गई। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

घटना का विवरण

शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे, धौलछीना से करीब 6 किमी दूर सेराघाट की ओर कसाण बैंडड के पास एक स्कॉर्पियो (संख्या: DL3 CCZ 8690) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धौलछीना, सुनील कुमार बिष्ट पुलिस टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों के सहयोग से पुलिस ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हताहतों/मृतकों का विवरण

वाहन में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे, जो दिल्ली के महरौली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

स्थितिनामआयुनिवासी
मृतकप्रणब रॉय75 वर्षमंगलपुरी, महरौली, नई दिल्ली
मृतकश्रीमती शुभी रॉय72 वर्षमंगलपुरी, महरौली, नई दिल्ली
घायलसिद्धार्थ रॉय52 वर्ष(पुत्र- प्रणब रॉय), महरौली, नई दिल्ली
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments