HomeUttarakhandAlmoraमैट्रिक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

मैट्रिक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

500 से अधिक लोगों को मिला लाभ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। मैट्रिक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, हल्द्वानी की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), अल्मोड़ा में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 500 से अधिक लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श दिया। शिविर में प्रमुख रूप से वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन एवं अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पांडे, फिजीशियन डॉ. पीएस टाकुली, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. वीएस पांगती, न्यूरो सर्जन डॉ. अखिलेश जोशी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षत टम्टा तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता मखीजा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पांडे ने कहा कि मैट्रिक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments