HomeUttarakhandUdham Singh Nagarखटीमा तुषार शर्मा हत्याकांड: मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी हाशिम गिरफ्तार

खटीमा तुषार शर्मा हत्याकांड: मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी हाशिम गिरफ्तार

पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पांव में लगी गोली, अस्पताल भर्ती

सीएनई रिपोर्टर, खटीमा (उधम सिंह नगर)। खटीमा में 12 दिसंबर की रात हुए तुषार शर्मा हत्याकांड मामले में खटीमा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी इस्लामनगर निवासी हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि खटीमा के झनकट क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे के पास की गई। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसके पांव में गोली लगी है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे आरोपी हाशिम के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली हाशिम के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और प्राथमिक उपचार के बाद खटीमा उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

तुषार शर्मा हत्याकांड, क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि 12 दिसंबर की रात खटीमा बस स्टेशन के समीप दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान चाकूबाजी की घटना में तुषार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण स्थानीय स्तर पर आक्रोश और असंतोष देखने को मिला। मृतक के परिजनों और समर्थकों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।

तनाव और प्रदर्शन के बाद पुलिस सख्त

घटना के विरोध में शनिवार को खटीमा में हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान खटीमा बस स्टेशन क्षेत्र में हत्यारोपी के पिता की दुकान में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और क्षेत्र में धारा 163 लागू कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और लगातार गश्त की जा रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments