HomeBreaking Newsकोरोना ब्रेकिंग : प्रदेश में मिले 495 नए कोरोना पाजिटिव, आधे से...

कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेश में मिले 495 नए कोरोना पाजिटिव, आधे से ज्यादा उधमसिंह नगर में मिले

Advertisement

हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन प्राप्त हो गया है। आज प्रदेश में फिर से कोरोना धमाका हुआ है। उधमसिंह नगर आज 249 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में कुल 495 कोरोना संक्रमितों के साथ अब तक मिले कोरोना पाजिटिवों का आंकड़ा 15124 हो गया है। प्रदेश में आज पांच कोरोना पीड़ितों ने दम भी तोड़ा। इनमें से दो की मौत एसटीएच हल्द्वानी में हुुई है। आज प्रदेश के अलग— अलग चिकित्सालयों से 459 लोग कोरोना को हरा कर घर भी लौटे।
प्रदेश में सबसे ज्यादा 249 नए कोरोना मरीज उधमसिंह नगर में मिले हैं। इसके बाद हरिद्वार में आज 106 लोग कोरोना संक्रमित मिले। देहरादून में आज 66 नए कोरोना संक्रमित मिले। पौड़ी में आज 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में आज 14, रुद्रप्रयाग में 10, चमोली में नौ, बागेश्वर और टिहरी में 6—6, अल्मोड़ा और चंपावत में 4—4, पिथौरागढ़ में 3 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
आज एम्स में एक पुरूष व एक महिला समेत दो, एसटीएच में चालीस वर्षीय महिला व 50 वर्षीय पुरुष के साथ जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में 67 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments