HomeUncategorizedमोटाहल्दू ब्रेकिंग : बेरीपडाव 1, धौलाखेड़ा 9 सहित लालकुआं क्षेत्र में 11...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : बेरीपडाव 1, धौलाखेड़ा 9 सहित लालकुआं क्षेत्र में 11 कोरोना पोजेटिव मिले

Advertisement

विक्की पाठक

ADVERTISEMENTSAd

मोटाहल्दू। कोरोना वायरस कोविड-19 ने एक बार फिर से बरेली रोड क्षेत्र में जोरदार एंट्री की है। जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। और सभी कोरोना पोजेवटिव व्यक्तियों के संपर्क में आए हुए लोगों की सूची तैयार करने में जुट गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू से मिली जानकारी के अनुसार बेरिपडाव खड़कपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है, वही धोलाखेड़ा कंटेंटमेंट जोन एरिया में 9 लोगों में कोरोनावायरस की की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही लालकुआं मे भी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के डॉ संजय चौहान ने बताया कि सभी लोगों को कोविड-19 चिकित्सालय भेजने की तैयारी चल रही है और इनके संपर्क में आए हुए लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है, आरटीपीसीआर टेस्ट में इन सभी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के अंतर्गत छात्रावास में बने कोविड-19 केयर सेंटर में अभी वर्तमान में लगभग 41 कोरोना संक्रमित लोगो का उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments