HomeUttarakhandBageshwarकोर्ट ने हत्या के चार आरोपियों को किया दोषमुक्त, 2021 के मामले...

कोर्ट ने हत्या के चार आरोपियों को किया दोषमुक्त, 2021 के मामले में फैसला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने हत्या के चार आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। ये चारों आरोपी 31 नवंबर 2021 को कपकोट थाना क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपित थे और इन दिनों जमानत पर थे।

जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 2021 में कपकोट थाना क्षेत्र में हुई मंगला प्रसाद की संदिग्ध मौत के मामले में नामजद चार आरोपियों—कपिल सिंह, नवल सिंह, त्रिभुवन सिंह और नारायणी देवी—को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। विस्तृत जानकारी पढ़ें -

क्या था पूरा मामला?

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

घटनाक्रम के अनुसार, 31 नवंबर 2021 को कपकोट थाना क्षेत्र के चैड़ा निवासी मंगला प्रसाद की मृत्यु गांव के एक अन्य परिवार के घर में शराब के साथ कीटनाशक पदार्थ का सेवन करने के कारण हुई थी। कपकोट पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था।

इसके पश्चात, 2 जनवरी 2022 को मृतक की पत्नी बसंती देवी ने कपिल सिंह, नवल सिंह और त्रिभुवन सिंह के खिलाफ कपकोट थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अपने पति की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था।

कोर्ट में सुनवाई और फैसला

विवेचना (जांच) के दौरान, पुलिस ने आरोपी कपिल सिंह व त्रिभुवन सिंह की माता नारायणी देवी को भी हत्या में शामिल मानते हुए आरोपित किया था, जिससे आरोपियों की कुल संख्या चार हो गई थी।

जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में न्यायाधीश पंकज सिंह तोमर के समक्ष सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष द्वारा इस दौरान दस गवाह परीक्षित कराए गए, जबकि बचाव पक्ष की ओर से एक गवाह परीक्षित कराया गया।

न्यायाधीश पंकज सिंह तोमर ने सभी गवाहों के बयान और संपूर्ण पत्रावली का गहन अध्ययन करने के बाद, साक्ष्यों के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए चारों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

बचाव पक्ष की ओर से पैरवी अधिवक्ता नरेंद्र सिंह कोरंगा, अजेंद्र सिंह कोरंगा एवं भोजपाल सिंह ने की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments