HomeUttarakhandNainitalयूओयू में पत्रकारिता विद्यार्थियों की चार दिवसीय विशेष कार्यशाला शुरू

यूओयू में पत्रकारिता विद्यार्थियों की चार दिवसीय विशेष कार्यशाला शुरू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा में एमएजेएमसी (MAJMC) चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय विशेष कार्यशाला की शुरुआत शुक्रवार को हुई। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को लघु शोध (Mini Research) तैयार करने की प्रक्रिया, तकनीक और शोध-प्राविधि संबंधी आवश्यक कौशल सिखाए जा रहे हैं।

कार्यशाला के प्रथम दिन बाह्य विशेषज्ञ डा. गरिमा राय ने संचार शोध की अवधारणा, परिभाषा, विषय क्षेत्र और शोध-प्राविधि पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए विद्यार्थियों को गहन अध्ययन व स्पष्ट विषय चयन की जरूरत होती है।

समाज विज्ञान की निदेशक प्रो. रेनू प्रकाश ने सामाजिक अनुसंधान और शोध विधियों पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. राकेश रयाल ने “संचार शोध: विषय एवं चयन” पर चर्चा करते हुए कहा कि लघु शोध प्रारम्भ करने से पहले शिक्षार्थियों को अपने विषय का चयन स्पष्टता और पर्याप्त अध्ययन के साथ करना चाहिए। इससे शोध तैयार करने में सरलता रहती है।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के डा. राजेन्द्र सिंह क्वीरा ने किया। कार्यशाला में उत्तराखण्ड के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारिता विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments