HomeUttarakhandAlmoraमरचूला एडवेंचर महोत्सव, 100 युवाओं को मिलेगा साहसिक पर्यटन का प्रशिक्षण

मरचूला एडवेंचर महोत्सव, 100 युवाओं को मिलेगा साहसिक पर्यटन का प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

विधायक महेश सिंह जीना ने किया शुभारंभ

अल्मोड़ा में एडवेंचर टूरिज्म की नई उड़ान

सीएनई रिपोर्टर : अल्मोड़ा जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मरचूला एडवेंचर महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को विधायक महेश सिंह जीना ने किया। सात दिवसीय इस महोत्सव में 100 युवाओं को पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, बर्ड वॉचिंग, एंग्लिंग और होटल मैनेजमेंट जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


विधानसभा सल्ट के विधायक महेश सिंह जीना ने सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे मरचूला एडवेंचर महोत्सव का उद्घाटन किया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री ने बताया कि यह सात दिवसीय आयोजन अल्मोड़ा को साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है।


युवाओं को मिल रहा है विविध प्रशिक्षण

इस महोत्सव में जनपद के 100 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं जिन्हें पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, बर्ड वॉचिंग, नेचर गाइडिंग, एंग्लिंग (मत्स्यक्रीड़ा), हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट जैसे विषयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी और प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है ताकि प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।


पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार, मिलेगी नई पहचान

शुभारंभ अवसर पर विधायक महेश सिंह जीना ने कहा कि “अल्मोड़ा सदैव अपनी संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध रहा है। अब यह जनपद साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में नई पहचान बना रहा है।”
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।


मरचूला बनेगा एडवेंचर पर्यटन का केंद्र

विधायक जीना ने यह भी कहा कि मरचूला क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है और यहां एडवेंचर गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। इस महोत्सव से यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण के रूप में उभरेगा। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव के दौरान युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments